Hindi Poetry

Mirza Ghalib – Kabhi neki bhi uske jee mein aa jaaye mujh se


कभी नेकी भी उसके जी में आ जाये है मुझ से
जफ़ायें करके अपनी याद शरमा जाये है मुझ से

ख़ुदाया ज़ज़बा-ए-दिल की मगर तासीर उलटी है
कि जितना खैंचता हूं और खिंचता जाये है मुझ से

वो बद-ख़ू और मेरी दासतान-ए-इशक तूलानी
इबारत मुख़तसर कासिद भी घबरा जाये है मुझ से

उधर वो बदगुमानी है इधर ये नातवानी है
ना पूछा जाये है उससे न बोला जाये है मुझ से

संभलने दे मुझे ऐ नाउम्मीदी क्या क्यामत है
कि दामन-ए-ख़याल-ए-यार छूटा जाये है मुझ से

तकल्लुफ़ बर-तरफ़ नज़्ज़ारगी में भी सही लेकिन
वो देखा जाये कब ये ज़ुलम देखा जाये है मुझ से

हुए हैं पांव ही पहले नवरद-ए-इशक में ज़ख़्मी
न भागा जाये है मुझसे न ठहरा जाये है मुझ से

कयामत है कि होवे मुद्दयी का हमसफ़र ‘ग़ालिब’
वो काफ़िर जो ख़ुदा को भी न सौंपा जाये है मुझ से