Hindi Poetry

Faiz Ahmed Faiz – Aaj baaar mein pa-b-jaulan chalo


आज बाज़ार में पा-ब-जौलाँ चलो

चशमे-नम, जाने-शोरीदा काफ़ी नहीं
तुहमते-इश्के-पोशीदा काफ़ी नहीं
आज बाज़ार में पा-ब-जौलां चलो

दस्त-अफ़शां चलो, मसतो-रख़सां चलो
ख़ाक-बर-सर चलो, ख़ूं-ब-दामां चलो
राह तकता है सब शहरे-जानां चलो

हाकिमे-शहर भी, मजमए-आम भी
तीरे इलज़ाम भी, संगे-दुशनाम भी
सुबहे-नाशाद भी, रोज़े-नाकाम भी

इनका दमसाज़ अपने सिवा कौन है
शहरे-जानां में अब बा-सफ़ा कौन है
दस्ते-कातिल के शायां रहा कौन है

रख़ते-दिल बांध लो दिलफ़िगारो चलो
फिर हमीं कतल हो आयें यारो चलो

(पा-ब-जौलाँ=पैरों में बेड़ियां डाल कर,
जाने-शोरीदा=चंचल जान, पोशीदा=गुप्त,
दस्त-अफ़शां=खुले हाथ, मसतो-रख़सां=
मस्त नाचते हुए, संगे-दुशनाम=गालियों
के पत्थर, दमसाज़=हमदर्द, बा-सफ़ा=
पवित्र, शायां=योग्य, रख़त=पूंजी)

Leave a Reply