Hindi Poetry

Javed Akhtar – Chaar ktee


कत्थई आँखों वाली इक लड़की
एक ही बात पर बिगड़ती है
तुम मुझे क्यों नहीं मिले पहले
रोज़ ये कह के मुझ से लड़ती है

लाख हों हम में प्यार की बातें
ये लड़ाई हमेशा चलती है
उसके इक दोस्त से मैं जलता हूँ
मेरी इक दोस्त से वो जलती है

पास आकर भी फ़ासले क्यों हैं
राज़ क्या है, समझ में ये आया
उस को भी याद है कोई अब तक
मैं भी तुमको भुला नहीं पाया

हम भी काफ़ी तेज़ थे पहले
वो भी थी अय्यार बहुत
पहले दोनों खेल रहे थे
लेकिन अब है प्यार बहुत