Hindi Poetry

Javed Akhtar – Yeh dunia tumko raas aaye toh kehna


ये दुनिया तुमको रास आए तो कहना
न सर पत्थर से टकराए तो कहना

ये गुल काग़ज़ हैं, ये ज़ेवर हैं पीतल
समझ में जब ये आ जाए तो कहना

बहुत ख़ुश हो कि उसने कुछ कहा है
न कहकर वो मुकर जाए तो कहना

बहल जाओगे तुम ग़म सुनके मेरे
कभी दिल ग़म से घबराए तो कहना

धुआँ जो कुछ घरों से उठ रहा है
न पूरे शहर पर छाए तो कहना