Hindi Poetry

Ramdhari Singh Dinkar – Bhagwan ki bikri


भगवान की बिक्री

लोगे कोई भगवान? टके में दो दूँगा।
लोगे कोई भगवान? बड़ा अलबेला है।
साधना-फकीरी नहीं, खूब खाओ, पूजो,
भगवान नहीं, असली सोने का ढेला है।