Hindi Poetry

Suryakant Tripathi Nirala – De na gye bachne ki saans aas le gye


दे न गये बचने की साँस, आस ले गये

दे न गये बचने की
साँस, आस ले गये।

रह-रहकर मारे पर
यौवन के ज्वर के शर
नव-नव कल-कोमल कर
उठे हुए जो न नये।

फागुन के खुले फाग
गाये जो सिन्धु-राग
दल के दल भरमाये
पातों से जो न छये।

गले-गले मिलने की,
कटी हुई सिलने की,
पड़ी हुई झिलने की,
आ बीती खड़े-खड़े।