Hindi Poetry Faiz Ahmed Faiz – Daagistaan khaatoon aur shayar beta June 12, 2022 rhymecloud दाग़िसतानी ख़ातून और शायर बेटा उसने जब बोलना न सीखा था उसकी हर बात मैं समझती थी अब वो शायर बना है नामे-ख़ुदा लेकिन अफ़सोस कोई बात उसकी मेरे पल्ले ज़रा नहीं पड़ती