Faiz Ahmed Faiz – Geet hum tere paas aaye
गीत-हम तेरे पास आये
फ़िल्म : सुख का सपना
हम तेरे पास आये
सारे भरम मिटा कर
सब चाहतें भुला कर
कितने उदास आये
हम तेरे पास जाकर
क्या-क्या न दिल दुखा है
क्या-क्या बही हैं अंखियां
क्या-क्या न हम पे बीती
क्या-क्या हुए परीशां
हम तुझसे दिल लगा कर
तुझसे नज़र मिला कर
कितने फ़रेब खाये
अपना तुझे बना कर
हम तेरे पास आये
सारे भरम मिटा कर
थी आस आज हम पर कुछ होगी मेहरबानी
हल्का करेंगे जी को सब हाले-दिल ज़बानी
तुझको सुना-सुना कर
आंसू बहा-बहा कर
कितने उदास आये
हम तेरे पास जाकर
हम तेरे पास आये
सारे भरम मिटा कर