Hindi Poetry

Gulzar – Aaj phir chaand ki peshmaani se uthta hai dhuan


आज फिर चाँद की पेशानी से उठता है धुआँ

आज फिर चाँद की पेशानी से उठता है धुआँ
आज फिर महकी हुई रात में जलना होगा।

आज फिर सीने में उलझी हुई वज़नी साँसे
फटके बस टूट ही जाएँगी बिखर जाएँगी
आज फिर जागते-गुज़रेगी तेरे ख़्वाब में रात

आज फिर चाँद की पेशानी से उठता है धुआँ