Hindi Poetry Suryakant Tripathi Nirala – Tum he huye rakhvaal November 5, 2022 rhymecloud तुम ही हुए रखवाल तुम ही हुए रखवाल तो उसका कौन न होगा? फूली-फली तरु-डाल तो उसका कौन न होगा? कान पड़ी है खटाई तो उसकी मौन मिताई, और हिये जयमाल तो उसका कौन न होगा? जिसने किया है किनारा उसीका दलबल हारा, और हुए तुम ढाल तो उसका कौन न होगा?